कासगंज में बसपा को लगा तगड़ा झटका,बसपा छोड़ देवप्रकाश लोधी सपा में शामिल

जनपद कासगंज में बसपा को तगड़ा झटका लगा है जहां बसपा से पूर्व में विधानसभा चुनाव लडे और बहुत कम वोट से हारे देव प्रकाश लोधी “देबू भैया” आज हजारों समर्थको के साथ सपा में शामिल हो गए। उन्हें सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने सदस्यता ग्रहण कराई तथा पार्टी का पट्टा व टोपी पहनाकर स्वागत किया। तथा सपा युवजन सभा ने 51 किलो का हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान देवप्रकश लोधी ने कहा मै सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश में कार्य करने का इच्छुक था इसलिए उनके कार्य से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुआ हूं और आगे आदरणीय अखिलेश यादव यूपी का सीएम बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करूंगा। सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button