राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बसपा सुप्रीमो मायावती ने की मुलाकात, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह!

बहुजन समाज पार्टी  की अध्यक्ष मायावती  ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. बसपा सुप्रीमो  ने फूलों का गुलदस्ता

बहुजन समाज पार्टी  की अध्यक्ष मायावती  ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. बसपा सुप्रीमो  ने फूलों का गुलदस्ता देकर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी. मायावती ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदया से उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही. मायावती ने कहा कि उनकी यही कामना है कि वो समाज और देश का नाम रोशन करें.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मायावती ने की शिष्टाचार भेंट

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में आज काफी अच्छी मुलाकात हुई. अनुसूचित जनजाति (एसटी) समाज से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर उनसे मिलकर उन्हें औपचारिक तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. वे समाज व देश का नाम रौशन करें, यही कामना.” अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “वैसे तो बीएसपी व अन्य पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अपना समर्थन दिया और वे भारी मतों से विजयी हुई, किन्तु अगर थोड़ा और सही व सार्थक प्रयास किया गया होता तो वे सर्वसम्मति से यह चुनाव जीत कर एक और नया इतिहास ज़रूर बनातीं. देश को उनसे बहुत सारी आशाएं.”

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनी है. एनडीए ने जब उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था मायावती ने ही सबसे पहले उन्हें समर्थन देने का एलान किया था और कहा था कि आदिवासी समाज से आने की वजह से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बसपा ने उनके समर्थन दिया है.

Related Articles

Back to top button