बीएसपी कार्यकर्ताओ ने मायावती के जन्मदिन पर काटा 64 किलो का केक, खाने के लिए मची अफरा तफरी

बीएसपी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज 64 वा जन्मदिन है और मायावती के जन्मदिन पर बीएसपी के कार्यकर्ता बड़ी ही धूमधाम से जन्मदिन मना रहे है जिसके | चलते ही आज बागपत जिले में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया है और उनके जन्मदिन पर 64 किलो का केक भी काटा गया जिसे पाने के लिए लोगो मे अफरा – तफरी का माहौल हो गया |

दरअसल आपको बता दे कि आज बीएसपी की सुप्रीमो सुश्री मायावती का 64 वा जन्मदिन है ओर बागपत जिले में उनके जन्मदिन के मौके पर मेरठ – बागपत हाइवे के पास हीना गार्डन फार्म में बीएसपी  कार्यकर्ताओ ने एक कार्यक्रम आयोजित किया | जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लोगो को संबोधित किया और गरीबो को कम्बल वितरित किये गए | तो वही मायावती के 64 वे जन्मदिन पर 64 किलो का केक भी काटा गया और जैसे ही कार्यकर्ताओ ने केक को काटा तो लोगो के काफी समझाने के बाद भी केक को पाने के लिए वहां पर अफरा – तफरी का माहौल हो गया और कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए खाने पर भी लोग टूट पड़े और वहां पर भी अफरा – तफरी का माहौल हो गया था |

Related Articles

Back to top button