उत्तर प्रदेश के बहराइच में, सुहागरात की सुबह मृत मिले दूल्हा दुल्हन

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सुहागरात की सुबह बेड पर दूल्हा और दुल्हन दोनों मृत मिले हैं इसके बाद घर में कोहराम मच गया था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।जब रिपोर्ट सामने आई तो चौंकाने वाली बात सामने आई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन की मौत हार्टअटैक से हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद नव विवाहित जोड़े को एकसाथ एक ही चिता पर मुखाग्नि दे दी गई। जानकारी के अनुसार, जिले के थाना कैसरगंज क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार गांव के 22 वर्षीय प्रताप यादव की 30 मई 2023 को क्षेत्र के मंगल मेला गांव में शादी हुई थी।

खुशियों भरे माहौल में 31 मई को प्रताप अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था।घर में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दूल्हा-दुल्हन की अगवानी की। देर रात तक घर में जश्न मनाया गया।

Related Articles

Back to top button