आठ बार वोट डालने वाला लड़का गिरफ्तार, पोलिंग पार्टियां हुई सस्पेंड, दोबारा होगा मतदान

उत्तर प्रदेश के एक जिले से एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। जिसमें लड़का मतदान केंद्र पर पहुंचकर एक नहीं दो नहीं बल्कि आठ बार वोट डालने का दावा करता है। वीडियो जब पुलिस की नजर में आता है तो पुलिस लड़के को गिरफ्तार कर लेती है।

लड़के ने एक नहीं दो नहीं आठ बार वोट डालने का किया दावा

देश में चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान हुआ था। जिसमें एटा लोकसभा सीट भी शामिल थी। यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का मतदान केंद्र पर जाता है और वह एक पार्टी को वोट देता हुआ दिखाई देता है। लड़का इसी के साथ वीडियो भी रिकॉर्ड करता है। फिर बाद में इस पोलिंग पर पहुंचता है वोट देता है। फिर तीसरी बार इस पोलिंग पर पहुंचता है वह डालता है और वीडियो बनाता है। ऐसा वह लगभग आठ बार करता है और दावा करता है कि उसने आठ बार एक ही पार्टी को वोट दिया है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होता है तो वीडियो चुनाव अधिकारियों के पास में पहुंच जाता है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जाती है तो वीडियो कुछ हद तक सही पाया जाता है। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग दोबारा से मतदान कराने की सिफारिश करती है।

अखिलेश ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा था निशाना

एक लड़के के द्वारा आठ बार मतदान किए जाने का वीडियो जब सपा के प्रमुख अखिलेश यादव की नजर में आता है तो वह इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर अपलोड करते हैं। वीडियो को अपलोड करते हुए वह बताना चाहते हैं कि किस तरीके से एक लड़का आठ बार मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंच जाता है और वहां पर मौजूद पोलिंग पार्टियों उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। इसी के साथ वह आगे लिखते हैं अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो…

भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है।

#नहीं_चाहिए_भाजपा

राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर लगाए थे गंभीर

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो को लेकर लिखा अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।

कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें।

वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।

बताते चलें कि आठ बार वोट डालने वाले लड़के का नाम राजन सिंह है और वह खिरिया के पमारान गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इस लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और सुसंगत धाराओं में इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं इसी के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों पर भी एक बड़ी कार्रवाई हुई और सभी को सस्पेंड कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button