पाकिस्तान के बहावलनगर में शिया समुदाय के जुलूस में बम ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत- 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत बहालवलनगर में ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बहावलनगर में शिया समुदाय के जुलूस को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया है। इस ब्लास्ट में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोगों की घायल होने की सूचना है। सोशल मीडिया पर पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियों को घटनास्थल की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

कई घायल लोगों को पंजाब प्रांत के पूर्वी हिस्से में मौजूद इस शहर में सड़क किनारे मदद के इंतजार में बैठे हुए देखा जा सकता है। शहर के पुलिस अधिकारी मोहम्मद असद और शिया नेता खावर शफाकत ने बम धमाके की पुष्टि कर दी है। चश्मदीदों ने बताया कि धमाके के बाद शहर में तनाव काफी बढ़ गया है। लोगों में डर का माहौल बन गया है। शिया समुदाय ने हमले का विरोध किया है और प्रतिशोध की मांग की है। शफाकत ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब जुलूस मुहाजिर कॉलोनी नामक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रहा था। उन्होंने हमले की निंदा की और सरकार से इस तरह के जुलूसों में सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया।

किसकी याद में मनाया जाता है अशौरा उत्सव
इलाके में संचार सेवाएं बाधित पड़ी हुई हैं। दरअसल, शिया अशौरा उत्सव से एक दिन पहले देशभर में मोबाइल फोन सर्विस को सस्पेंड कर दिया था। हर साल पैगंबर मुहम्मद के पोते और शिया इस्लाम के सबसे प्रिय संतों में से एक हुसैन की 7वीं शताब्दी की मृत्यु का शोक मनाया जाता है।  शिया समुदाय के लिए हुसैन को याद करना काफी जरूरी माना जाता है। लोगों का उनके प्रति इतना प्रेम है कि कई लोगों को वर्तमान इराक में स्थित करबला में उनकी मृत्यु पर रोते हुए देखा जाता है। दुनियाभर के अलग-अलग मुल्कों में अशौरा को मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button