मुंबई : बंद में कमरे में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने से मचा हड़कंप

मुंबई। बोईसर के काटकर पाड़ा इलाके में रविवार रात एक घर मे रखे सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा तफरी मच गई। और आस-पास भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को हटाया। और मामले की जांच में जुट गई है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचे अग्निशमन दल के जवानों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे किसी के हताहत होने की खबर नही है। मिली जानकारी के अनुसार जिस रूम में रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। उस रूम को एक व्यक्ति ने किराए पर ले रखा है। और वह गांव गया हुआ है। अब बंद रूम में रखे सिलेंडर में विस्फोट कैसे हुआ यह एक जांच का विषय है। और लोग भी अचंभित है।

Related Articles

Back to top button