त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में नहीं चला बीजेपी का जादू– जनता का रुख

पूर्वोत्तर राज्य– के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान हो चुका है। अब सबकी निगाहें रिजल्ट पर टिकी है। त्रिपुरा, मेघालय और नागलैंड का विधानसभा चुनाव परिणाम 2 मार्च को सामने आएगा। इससे पहले यानी कि 27 फरवरी को मेघालय और नागलैंड में हुए विधानसभा चुनाव के समाप्त होते ही तीनों राज्यों के एग्जिट पोल सामने आए। एग्जिट पोल में त्रिपुरा में फिर से भाजपा की वापसी के संकेत नहीं मिले हैं। त्रिपुरा में इस समय डॉ. माणिक साहा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जबकि नागालैंड और मेघालय में आज संपन्न हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल आने में थोड़ी लेट लगी। एग्जिट पोल के अनुसार मेघालय में त्रिशंकु नतीजे आ सकते हैं। बहुमत के लिए 31 सीटों पर जीत जरूरी है।

त्रिपुरा चुनाव को लेकर के एग्जिट पोल में फिर से बीजेपी की सरकार बनने कम आसार बताए गए हैं। सूत्रों के अनुसार त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं। जो स्पष्ट बहुमत से आगे नहीं है। दशकों तक लेफ्ट का गढ़ रहे त्रिपुरा में इस बार वाम दलों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस गठबंधन के बाद भी एग्जिट पोल में दोनों दलों को इस बार कुछ अच्छे संकेत मिल रहे है।  त्रिपुरा में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 45 सीटें आ सकती हैं।

मेघालय में  विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ है। यहां के एग्जिट पोल में मेघालय के नतीजे त्रिशंकु विधानसभा की ओर संकेत कर रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार यहां इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। एनपीपी के खाते में 10 से 20 बीजेपी की 10 से 15 कांग्रेस 10 से 21 सीटें रह सकती हैं। यानी कि किसी को भी बहुमत नहीं मिल रहा है।  यहां बहुमत के लिए 31 सीटों पर जीत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button