भाजपा के असीम अरुण 11317 वोटों से आगे, सपा के अनिल पीछे निकले

कन्नौज सदर विधानसभा सीट पर हो रहे मतगणना का आधा दौर पूरा हो चुका है। अभी तक कन्नौज में दो सीटों पर भाजपा और एक सपा बढ़त बनाए हुए है। कन्नौज सदर से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे असीम अरुण बढ़त बनाए हुए हैं। असीम अरुण 11317 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक इन्हें 72437 वोट मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे को 61120 वोट मिले हैं। वोटों के अनुमान से कन्नौज में सपा-भाजपा में सीधी टक्कर दिख रही है। वहीं जिले की छिबरामऊ सीट पर 14 राउंड पूरे हो गए हैं यहां भाजपा प्रत्याशी 4702 वोटों से लीड करते दिख रहे हैं।

सपा को यहां 40639 वोट मिले हैं जबकि भाजपा को 45341 वोटों से संतोष करना पड़ा है। तिर्वा के 10 राउंड में सपा 2116 वोटों से लीड करती दिख रही है। हालांकि मतगणना अभी जारी है। इस बार बार कन्नौज से कौन विधानसभा जाएगा, शाम तक फैसला हो जाएगा। बतादें डिंपल सिटी कहे जाने वाली कन्नौज भी इस बार हॉट सिटी में तब्दील हुई है। कानपुर के कमिश्नर असीम अरुण नौकरी छोड़ने के बाद भाजपा के टिकट से इस सीट से चुनाव मैदान में हैं। इसके चलते लोगों की निगाहें पर अब इस सीट के चुनाव परिणामों पर टिकी हुईं।

विधानसभा चुनाव के तहत अपने जिले की तीनों विधानसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को वोट डाले गए थे। उस दिन डाले गए वोट का नतीजा अब 10 मार्च यानी आज शाम तक आएगा। पहले से ही तय शेडयूल के तहत गुरुवार को निर्धारित समय पर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। पहले बैलेट वोट गिने जाएंगे। उसके बाद बारी-बारी से सभी निर्धारित टेबल पर वोटों की गिनती होगी। पहला रुझान सुबह नौ बजे आएगा। दोपहर 12 बजे तक बहुत हद तक रुझान आ जाएगा। दो बजे तक बढ़त की तस्वीर मिल जाएगी। चार बजे तक पूरा नतीजा आ जाएगा। वोटों की गिनती के लिए प्रशासनिक तैयारियां को फाइनल टच दे दिया गया है।

अब जबकि वोटिंग हो चुकी है। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी। गिनती के लिए प्रशासन ने खाका बना लिया है। तीनों विधानसभा की वोटों की गिनती गल्ला मंडी में बने अलग-अलग शेड में होगी। तीनों सीट के ईवीएम में वोटों की गिनती अलग-अलग शेड में अलग-अलग 14 टेबिल पर की जाएगी।

ईवीएम से पहले गिना जाएगा बैलेट वोट

ईवीएम की गिनती शुरू होने से पहले बैलेट वोट गिने जाएंगे। जिन कर्मचारियों ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान ही वोट डाले थे, उनसभी को बारी-बारी से गिना जाएगा। इसके अलावा आयोग की पहल पर जिन बुजुर्गों और दिव्यांगों के वोट उनके घर पर जाकर लिए गए थे, उनके भी वोट खुलेंगे। उसकी गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम की गिनती शुरू होगी।

कन्नौज सदर: 36 राउंड में पूरी होगी वोटों की गिनती

कन्नौज के सभी 499 बूथों की वोटों की गिनती 35 राउंड में 490 बूथों के ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। आखिरी रांउड में सिर्फ नौ बूथ के वोट की गिनती होगी। इस तरह इस सीट के लिए 36 राउंड तक गिनती होगी। हर राउंड में 14 बूथ के ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।

तिर्वा विधानसभा: 37 राउंड के बाद नतीजा

तिर्वा विधानसभा सीट में 509 बूथ हैं। यहां के वोटों की गिनती भी अलग-अलग 14 टेबिल पर होगी। एक राउंड में 14 टेबिल की गिनती पूरी होने के बाद अगले 14 बूथ के वोट गिने जाएंगे। इस तरह यहां 36 राउंड में 504 बूथ के वोट गिन लिए जाएंगे। आखिरी और 37वें राउंड में बचे हुए सिर्फ पांच बूथ की गिनती होगी।

छिबरामऊ सीट: 41 राउंड के बाद रिजल्ट

छिबरामऊ विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा 573 पोलिंग बूथ हैं। सभी बूथ पर एक-एक करके पहले राउंड में 14 बूथ के ईवीएम की गिनती होगी। इस तरह 40 राउंड तक इस सीट के 560 बूथ के वोटों की गिनती हो जाएगा। आखिरी राउंड में बचे हुए 13 बूथ के वोटों की गिनती होगी। इस सीट पर नतीजा आने में सबसे ज्यादा समय लगेगा।

Related Articles

Back to top button