कैबिनेट में शामिल सभी 11 महिला मंत्रियों को BJP करेगी सम्‍मानित, नड्डा भी होंगे मौजूद

नई दिल्‍ली. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 महिला मंत्रियों (Women Minister) को शामिल किए जाने पर इन महिला मंत्रियों का सम्मान करेगी. बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख वी श्रीनिवासन की ओर से सभी महिला केंद्रीय मंत्रियों (Union Minister) को भेजे गए आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि यह बहुत ही गर्व की बात है की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी कैबिनेट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है. बीजेपी महिला मोर्चा महिला केंद्रीय मंत्रियों का 27 जुलाई 2021 को शाम 6:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी राष्ट्रीय मुख्यालय में सम्मानित करेगी.

इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष की ओर से सभी महिला मंत्रियों को चिट्ठी भी भेजी गई है. जानकारी के मुताबिक इस सम्मान कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे.बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजना ज्योति, रेणुका सिंह सरुता, अनुप्रिया पटेल, मीनाक्षी लेखी शोभा कारणदलजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक और भारती पवार शामिल हैं.

अब तक का महिलाओं का केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व
मोदी मंत्रिमंडल में 11 महिला मंत्रियों के शामिल होने के बाद महिलाओं की संख्या की दृष्टि से यह सबसे बड़ी संख्या है. वैसे 2004 में तात्कालिक पीएम अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में भी 11 महिला मंत्री शामिल थीं. जबकि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अधिकतम महिला मंत्रियों की संख्या 10 रही.

Related Articles

Back to top button