सिवान में चुनाव नतीजों के बाद भिड़े भाजपा-राजद कार्यकर्ता, कई घायल

यह बड़ी खबर सिवान से आ रही है जहाँ चुनावी नतीजे आने के बाद BJP और RJD समर्थकों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई है। जिसमें महिलाएं सहित लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना जिले के गोरेयाकोठी विधानसभा के अंगया गाँव की है। जहां BJP नेता देवेशकांत सिंह के चुनाव जीतते ही दोनो दलों के समर्थक आपस में भीड़ गये। जिसमे एक पक्ष के दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि अंगया गाँव के कुछ दलित और कुशवाहा परिवार RJD का झंडा अपने घरों पर लगाए हुए थे। जिसको लेकर उसी गाँव के BJP समर्थकों में नाराजगी थी। इधर चुनाव परिणाम जैसे ही घोषित हुए BJP समर्थकों ने राजद समर्थकों पर धावा बोल दिया और मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। इलाज करा रहे पीड़ित लोगों का आरोप है कि घर पर RJD का झंडा लगाने को लेकर गांव के ही BJP समर्थक नित्यानंद सिंह सहित 14 लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। जिसकी सूचना स्थानीय थाने को दे दी गई है, वही पीड़ित लोग थाने में आवेदन देने की तैयारी में है।

 

Related Articles

Back to top button