शनिवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नवनिर्वाचित टीम का घोषणापत्र जारी किया।

BJP, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जेपी नड्डा ने नई टीम बनाई, रमन सिंह-वसुंधरा राजे बने उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम घोषित की। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सांसद राधामोहन अग्रवाल और तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय को महामंत्री बनाया गया है।

नड्डा की नवीनतम टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा, 13 राष्ट्रीय सचिव भी नियुक्त किए गए हैं।

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) पद पर नियुक्त किया गया है। शिवप्रकाश भी राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बन गए हैं। उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का पद मिल गया है। वहीं, उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button