मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी नेता और मंत्री सुरेश शर्मा हारे , कांग्रेस जीती

पटनासाहिब विधानसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता नंद किशोर यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण कुशवाहा को दी शिकस्त। बाल्मीकिनगर से जदयू के धीरेन्द्र प्रताप सिंह जीत चुके है। बेगूसराय से भाजपा के कुंदन सिह अमिता भूषण से लगभग 5700 मतो से आगे हुए है।

वही बगहा से भाजपा के राम सिंह जीते है और कांग्रेस के जेयश मंगलम सिंह हार गए है।
सुपौल विधानसभा सीट से बिजेंद्र प्रसाद यादव चुनाव जीते, सुपौल सीट पर जदयू का चला परचम वही विभिन्न राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 21 सीटों पर भाजपा की बढ़त चल रही है। मणिपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। झारखंड में भाजपा एक सीट पर आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को सात में से छह सीटों पर बढ़त, तेलंगाना की भी एकमात्र सीट पर भाजपा आगे है और ढाका सीट से जीते भाजपा के पवन जायसवाल। समस्तीपुर कल्याणपुर विधानसभा से महेश्वर हजारी जीते(जदयू). बहादुरपुर से जेडीयू के मदन सहनी चुनाव जीते, बेनीपुर से जेडीयू के विनय कुमार चौधरी चुनाव जीते। मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी नेता और मंत्री सुरेश शर्मा चुनाव हार गए है। कांग्रेस से विजेंद्र चौधरी ने 7800 वोटों से दी शिकस्त।

Related Articles

Back to top button