2023 में 100% टारगेट लेकर रणनीति पर काम कर रही है भाजपा

सुभाष चंद्र

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरी कार्यकारिणी से आह्वान किया कि चुनाव के लिए कमर कस लें, हमें सभी 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है। देशभर के 100 लोकसभा क्षेत्रों में 72 हजार बूथ चिह्नित किए गए थे जहां भाजपा कमजोर थी और जहां हमें पहुंचना था लेकिन हम 1 लाख 30 हजार बूथों तक पहुंचे।भाजपा ने हिंदुत्व के अपने कोर एजेंडे के साथ-साथ समाजवादी दलों के सामाजिक न्याय के एजेंडे को साथ शामिल कर लिया है। उसने अपनी अगड़ी जातियों की छवि को तोड़ने के लिए केंद्र राज्य सरकारों के मंत्रिमंडल और सरकारी योजनाओं में सभी जातियों-वर्गों को साथ लेने की पहल की है। आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने से लेकर अन्य वर्गों को साथ लेने का संदेश देने की कोशिश की गई है। चूंकि, भाजपा की यह रणनीति लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों में उसे अजेय बनाती दिख रही है, पार्टी इस रणनीति पर आगे बढ़ सकती है और यह समीकरण उसके प्रस्तावों में साफ दिखाई पड़ सकता है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की जानकारी देते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें 9 प्रदेशों में चुनाव लड़ना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पूरी कार्यकारिणी से आह्वान किया कि चुनाव के लिए कमर कस लें, हमें सभी 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है। देशभर के 100 लोकसभा क्षेत्रों में 72 हजार बूथ चिह्नित किए गए थे जहां भाजपा कमजोर थी और जहां हमें पहुंचना था लेकिन हम 1 लाख 30 हजार बूथों तक पहुंचे और पार्टी की नीतियों का प्रसार किया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी अध्यक्षने पीएम मोदी द्वारा दिए गए पंच प्राणों पर भी प्रकाश डाला जिसमें औपनिवेशिक अतीत के निशानों से मुक्ति, भारत की परंपरा पर गर्व करना, विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता, विविधता में एकता और राष्ट्र के प्रति नागरिकों को जिम्मेदार बनाना शामिल है। मोदी जी के आग्रह पर रूस और यूक्रेन के युद्ध को 24 घंटे के लिए रोका गया। जिसके बाद 32 हजार बच्चों को रेस्क्यू किया गया। राजपथ 75 साल चला अब ये कर्तव्य पथ बना। सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित की गई। ये चर्चा हमें जरूर करनी चाहिए कि हम गुलामी के अतीत से आगे बढ़ रहे हैं।

गुलामी के दुर्भायपूर्ण अतीत को समाप्त करते हुए 75 साल तक चले ‘राजपथ’ को बदल कर हमने ‘कर्तव्य पथ’ किया, अपनी परंपराओं पर गर्व करते हुए हुए काशी कॉरिडोर बना, महाकाल लोक बना, केदारनाथ का वैभव पुनर्स्थापित हुआ और अब राम मंदिर बन रहा है। एक विकसित भारत का जो हमारा संकल्प था वो साकार होता दिख रहा है। रक्षा सौदे आज पूरी ईमानदारी के साथ हो रहे हैं। बॉर्डर रोड 3600 किलोमीटर तक बने हैं जबकि कांग्रेस के रक्षामंत्री ऐसा करना ही नहीं चाहते थे। नड्डा जी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हम सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन बना रहे हैं। हमारा फिन-टेक आंदोलन अब दुनिया भर में 40% डिजिटल लेनदेन में योगदान देता है। यह मेड इन इंडिया और विकसित भारत बनाने के प्रति हमारे संकल्प को दर्शाता है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दयानंद सरस्वती जी के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 13 फरवरी को एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरस्वती जी के आदर्शों पर चलते हुए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सशक्त करने का कार्य किया गया है।

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर के ऊपर जो सबसे बड़ा बैनर लगाया गया था, उस पर ‘गरीब कल्याण, हमारा संकल्प’ लिखा था। यह बता रहा था कि सरकार के लिए गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता में बनी रहने वाली हैं। यूपी-उत्तराखंड से लेकर गुजरात तक के विधानसभा चुनावों के बाद हुए सर्वेक्षणों ने यह बात बताई है कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने उसके लिए जीत का दरवाजा खोला है। इससे प्रभावित दिखी भाजपा इसे अभी भी लगातार आगे बढ़ाती रहने वाली है। हालांकि, इसके लिए उसे कमजोर आर्थिक व्यवस्था में कल्याणकारी योजनाओं के लिए भारी खर्च को जुटाने की चुनौती से जूझना पड़ेगा।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ, हेमंत बिस्वा सरमा, मनोहरलाल खट्टर, भूपेंद्र पटेल और शिवराज सिंह चौहान सहित 350 नेताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2023 का वर्ष उनके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने बताया कि इनकी जीत के लिए पुरजोर तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button