भाजपा सरकार का बेटी बचाओ का नारा भाजपा से बेटी बचाओ होना चाहिए: देवेंद्र यादव

उत्तराखंड:देश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पहलवान बेटियों के विरुद्ध अत्याचार और अन्याय के खिलाफ जो अभियान कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी द्वारा शुरू किया गया था, उसी कड़ी में आज दिल्ली के गांव उस्मानपुर, विधानसभा घोंडा में महाचौपाल आयोजित की गई।

कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने महाचौपाल को लेकर कहा कि आज गांव उस्मानपुर, विधानसभा घोंडा में आयोजित महाचौपाल को क्षेत्र की जनता का समर्थन मिला। महाचौपाल में भाजपा राज में देशभर में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंताजनक है, आए दिन ऐसी घटनाएं भाजपा राज में महिलाओं की स्थिति पर सवाल उठाती हैं। देश में बेटियों के मान सम्मान और स्वाभिमान को रौंदा जा रहा है। बेटियों की इज्जत और स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के अपने नेता हैं। ये बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले और उनका उत्पीड़न करने वाले अपराधियों का संरक्षण करते हैं।

देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार के बेटी बचाओ अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के वर्ष 2021 के डाटा के अनुसार कुल 4,28,278 केस महिलाओं पर अपराध के दर्ज हुए थे, ये आंकड़े वर्ष 2020 के आंकड़ों से करीब 15.3 प्रतिशत ज्यादा है। महिलाओं पर हमले के करीब 2.44 लाख केस दर्ज हुए थे, यही नहीं 29,254 केस दुष्कर्म और 11,013 केस अपहरण और यौन उत्पीड़न के करीब 90,627 केस दर्ज हुए थे। ये है भाजपा सरकार के बेटी बचाओ अभियान की असलियत। मोदी सरकार का बेटी बचाओ अभियान सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित है, लेकिन धरातल पर इसकी हकीकत बिल्कुल विपरीत है।उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि आज देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए देशभर में सबसे असुरक्षित मेट्रो शहर है। इससे बड़ी शर्मनाक बात क्या होगी कि देश की राजधानी में कुल 13,892 केस महिलाओं के खिलाफ अपराध के दर्ज हुए थे। मोदी सरकार के राज में बेटियों की अस्मत पर हमले जारी हैं। हर रोज देश की महिलाओं और बेटियों के विरुद्ध हो रहे अत्याचार पर मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है।

क्योंकि अपराधियों को संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों में कई भाजपा नेता भी संलिप्त पाए गए हैं।उनको बचाने के लिए, उनको संरक्षण देने के लिए भाजपा सरकार ने पूरी मशीनरी लगा दी। महाचौपाल को लेकर देवेंद्र यादव ने कहा कि हर रोज महिलाओं के विरुद्ध दुष्कर्म, हत्या जैसी घटनाएं मन झकझोरने वाली हैं। लेकिन मोदी सरकार के राज में कानून व्यवस्था का अपराधियों में कोई भय नहीं है। मोदी सरकार इन अपराधियों को बचा रही है।उन्होंने अपनी बात जारी करते हुए कहा कि चाहे उन्नाव में बेटी से बर्बरता हो, उन्नाव में तो खुद भाजपा विधायक पर आरोप थे। बेटी न्याय के लिए दर दर भटकती रही, हारकर आत्मदाह की कोशिश की। भाजपा राज में उन्नाव की यह घटना भाजपा राज में बेटियों की दुर्दशा बयां करती है।

उन्नाव पीड़िता के पिता ने तो भाजपा के इस रवैए के कारण आत्महत्या कर ली थी। भाजपा का अपराधियों को संरक्षण देश की बेटियों की अस्मिता पर भारी पड़ रहा है।हाथरस की बेटी से दरिंदगी के बात आरोपी को बचाने के लिए भाजपा सरकार ने पूरा सरकारी तंत्र लगा दिया। पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं दिया गया। या फिर अंकिता भंडारी मामला हो, ये सभी मामले भाजपा सरकार के राज में बेटियों पर जुल्म की पराकाष्ठा को उजागर कर रहे हैं। ये तो सिर्फ कुछ केस हैं, देशभर में ऐसे अनगनित मामले हैं जो आए दिन भाजपा राज में ध्वस्त कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।

देवेंद्र यादव ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि आज देश में कई अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है। आज लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में है, महिलाओं और पहलवानों को न्याय नहीं मिल रहा है। इसलिए कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती, हम पहलवानों को न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। महाचौपाल के माध्यम से भाजपा सरकार के विरुद्ध लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। देश की बेटियों के समान के लिए, उनके स्वाभिमान के लिए महाचैपाल में हर कोई आगे आ रहा है। देश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध अपने चरम पर हैं। लेकिन सरकार पीड़ितों का सहारा बनने की बजाय आरोपियों की संरक्षक बनी हुई है, जो अपने आप में सरकार की महिला विरोधी मंशा को जाहिर करता है।

उन्होंने कहा कि ये समय हर उस महिला के साथ खड़ा होने का है, जो सिस्टम से निराश और न्याय की तलाश में है। फिर इसके लिए बड़े जन आंदोलन की ही जरूरत क्यों न पड़े, हम सभी इसके लिए तैयार हैं।

पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल जी, डॉ. नरेंद्र नाथ जी, पूर्व डिप्टी स्पीकर अमरीश गौतम जी, पूर्व विधायक कंवर करण सिंह जी, हसन अहमद जी, भीष्म शर्मा जी, सुरेंद्र कुमार जी, सुमेश शौकीन जी, जय किशन जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चतर सिंह जी, उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज जी, काउंसलर जावेद जी, खुशनूद सैफी जी, दिल्ली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन वाहिद कुरैशी जी, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कमल कांत शर्मा जी, पूर्व प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विकास छिक्कारा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश जैन, पार्षद प्रत्याशी प्रताप चौधरी जी, चौधरी फूल सिंह जी और कई पूर्व निगम पार्षद एवं प्रत्याशी एवं अनेक खापों और गांवों के प्रधान भी मौजूद रहे। महाचौपाल की अध्यक्षता चौधरी फूल सिंह जी ने की। इस दौरान अगली महाचौपाल 18 जून को मुंडका विधानसभा में आयोजित करने का भी फैसला हुआ।

आज की महाचौपाल में कांग्रेस नेताओं, स्थानीय लोगों ने अपने विचार रखे और भाजपा सरकार के राज में बेटियों पर बढ़ते अपराध को लेकर भर्त्सना की। इस दौरान पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल ने कहा की देश की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार मन को व्यथित करने वाले हैं। भाजपा सरकार के राज में बेटियों बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान डॉ. नरेंद्र नाथ ने कहा कि देश में बेटियों का घर से निकलना तक दुभर हो चुका है, महाचौपाल के माध्यम से हम बेटियों की सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक हसन अहमद ने कहा कि जो भाजपा बेटी बचाओ का नारा दे रही है, वही अपने नेताओं से बेटियों की रक्षा नहीं कर पा रही है। इसके विपरित बेटियों के अपराधियों को संरक्षण देकर बचाया जा रहा है। महाचौपाल को लेकर पूर्व विधायक एवं आयोजनकर्ता भीष्म शर्माने कहा कि देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। महाचौपाल एक माध्यम है देश की बेटियों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ खड़े होने का, क्योंकि बेटियों को बचाना है।

भाजपा सरकार का संरक्षण अपराधियों को महिलाओं के प्रति अपराध को बढ़ावा दे रहा है। अब भाजपा सरकार की सारी हदें पार हो चुकी हैं, इस अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर आगे आना होगा और भाजपा के रसूखदार संरक्षित अपराधियों के विरुद्ध खड़ा होना होगा।

Related Articles

Back to top button