टावर पर चढ़े भीलवाड़ा भाजपा के नगर अध्यक्ष:सरकार और अधिकारियों पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया

समर्थन में विधायक गोपीचंद मीणा भी नीचे धरने पर बैठे

भीलवाड़ा के जहाजपुर क्षेत्र में बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टांक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। टांक के टावर पर चढ़ने के बाद पुलिस अधिकारी और ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। टांक ने सरकार और अधिकारियों पर लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनकी सुनवाई नहीं होने के विरोध में वे टावर पर चढ़ गए।

इधर, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी मौके पर पहुंचे। मीणा भी टांक के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ टावर के नीचे ही धरना देकर बैठ गए। इधर, विधायक व नगर अध्यक्ष को समझाने के लिए तहसीलदार मुकुंद सिंह शेखावत, सीओ महावीर शर्मा व थाना प्रभारी राजकुमार नायक मौके पर मौजूद हैं। टांक फिलहाल टावर पर ही चढ़े हुए हैं।

टावर के नीचे धरने पर बैठे जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा।

भाजपा नगर अध्यक्ष टांक ने ज्ञापन जारी कर बताया कि नगर पालिका अधिकारी सुरेंद्र मीणा की कार्यशैली की वजह से जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। नगर में चारों और गंदगी का अंबार होने से गंदगी जमा हो रही है। जगह-जगह पानी भर रहा है। कचरा उठाने वाले ऑटो खराब पड़े हैं। नगर में चारों ओर बीमारियां फैली हैं। प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी ना के बराबर है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा तीन चार बार पालिका बोर्ड की मीटिंग के लिए लिखित में पत्र दिया गया। बावजूद इसके ना तो आज तक पालिका की बोर्ड बैठक हो पाई है। अधिशासी अधिकारी की लापरवाही की वजह से नगर का विकास ठप पड़ा हुआ है।

यह है मुख्य विवाद
नगर अध्यक्ष व विधायक द्वारा किए जा रहे इस धरना प्रदर्शन के पीछे मुख्य विवाद नगर पालिका ईओ सुरेंद्र मीणा से अनबन का है। जो कई बार सामने आ चुकी है। गत माह गोपीचंद मीणा ने सुरेंद्र मीणा पर मानहानि का दावा भी किया था। इसके बाद सुरेंद्र मीणा ने विधायक गोपीचंद मीणा सहित कई लोगों पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया था। जहाजपुर क्षेत्र में वाहन रैली निकालते हुए अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया था।

Related Articles

Back to top button