हाथरस में कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य:

प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत केंद्रिय मंत्री हुए शामिल, पिछड़ों के सवाल पर कहा- कोई मायूस नहीं

हाथरस में डिप्टी सीएम ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

हाथरस में एक क्षेत्रीय कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा के बड़े नेता पहुंचे है। डिप्टी सीएम ने यहां शहर में बने ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। साथ ही चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। जब उनसे सरकार में पिछड़ों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई भी मायूस नहीं है।

101 छात्राओं को दी गई साइकिल
जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 24 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज का लोकार्पण किया है। उसके बाद हाथरस की सिकंदराराऊ विधानसभा में कई करोड़ की लागत से बनने वाली 112 योजनाओं के साथ ही कई दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया है। इसके साथ ही 101 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया है।

आंदोलन में किसान नहीं है, किसान भाजपा के साथ है
इसके साथ ही कार्यक्रम में तमाम स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई। जिसमें बालिका सुमंगला योजन, ग्रामीण आजीविका योजना, ओडीओपी योजना में 16 युवाओं को किट आदि दर्जनों योजनाओं से जनता का लाभांवित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे के साथ जनता के सामने आएगी। किसानों की नाराजगी पर उन्होंने साफ कहा कि ये जो आंदोलन है उसमें किसान नहीं हैं। जो किसान है वो भाजपा के साथ है। 2022 के चुनाव में फिर 300 से अधिक सीटों से सत्ता में आएगी।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button