CAA पर बीजेपी ने आप और कांग्रेस पर लगाया ये ‘भड़काऊ’ आरोप

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में कई प्रदर्शन किए गए थे | वहीँ अब बीजेपी इसका इलज़ाम दिल्ली सरकार यानी आम आदमी पार्टी पर लगा रही है | एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर विरोध प्रदर्शन और हिंसात्मक प्रदर्शन के लिए लोगो को उकसाने का इलज़ाम लगाया है | केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दिल्ली जैसे शांतिपूर्ण शहर में जो हिंसा हुई उसके लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ज़िम्मेदार है, क्योंकि ये लोग झूठी जानकारी फैला रहे हैं और हिंसा पर चुप बैठे हैं | जावडेकर ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग हिंसा के लिए उकसाने का काम करते हैं |

इस दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला और कांग्रेस नेता आसिफ खान का नाम लेकर कहा की इन पर आरोप है की इन्होने जनता को भड़काया है | दिल्ली के सीलमपुर में कांग्रेस के मतीन अहमद और आम आदमी पार्टी के इशराक खान मौजूद थे | जामा मस्जिद में कांग्रेस के महमूद पारचा मौजूद थे | इस हिंसा की वजह से हुए नुकसान के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए |

Related Articles

Back to top button