भाजपा ने की 10 नेताओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के रूप ने नियुक्ति

भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शनिवार को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए राज्य इकाई के कई पूर्व प्रमुखों सहित 10 पार्टी नेताओं को नामित किया है। पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बंदी संजय कुमार, दीपक प्रकाश, सतीश पुनिया और संजय जायसवाल हैं, जो की तेलंगाना, झारखंड, राजस्थान और बिहार से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

अन्य नियुक्तियों में सुरेश कश्यप, विष्णुदेव साईं और अश्विनी शर्मा शामिल हैं, जिन्होंने मौजूदा पदाधिकारियों द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने से पहले हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में पार्टी का नेतृत्व किया था।

पार्टी के बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक, आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सोमू वीरराजू और राजस्थान के नेता किरोड़ी लाल मीणा अन्य सदस्य हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Articles

Back to top button