bird flu की मार से सस्ता हुआ चिकन, Delhi में अब इतने रुपए में मिल रहा मुर्गा

अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार मुर्गे में इसका कोई प्रभाव नहीं देखने को मिला है फिर भी फ्लू के आते ही देश में मुर्गे के रेट गिरना शुरु हो गए हैं। हरियाणा (Haryana) के जींद जिला पोल्ट्री व्यवसाय के लिए जाना जाता है। इसके आते ही यहां अब मुर्गे के रेट में 15 रुपए की कमी कर दी गई है। जिससे जींद के कारोबारियों को प्रतिदिन करीबन 1 करोड़ 20 लाख का नुकसान हो रहा है।

Comedian Kapil Sharma पर Crime ब्रांच की नजर, जाने क्यों भेजा समन

हरियाणा में गिरे दाम

बता दें हरियाणा से यह सारे मुर्गे ट्रकों में भरकर दिल्ली बेचे जाते हैं। मगर अचानक से बर्ड फ्लू के दस्तक देने से इनकी डिमांड में कमी आ गई है। जिसे देखते हुए जींद के कारोबारियों को मुर्गे के दाम गिराने पड़े हैं। बता दें जिले में करीब 500 से ज्यादा पोल्ट्री फार्म और 80 से ज्यादा हैचरी हैं। जिनके माध्यम से दिल्ली वालों को मुर्गा मुहैया कराया जाता है।

100 से ज्यादा आते हैं ट्रक

हरियाणा से दिल्ली करीब 100 से ज्यादा ट्रकों के जरिए रोज मुर्गा दिल्ली आता है। दिल्ली आने वाले इस मुर्गे को करीब 90 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बेचा जाता है। जिनका वजन कुल 8 लाख किलोग्राम से ज्यादा होता है। जिससे 7 करोड़ 20 लाख रुपए का कारोबार प्रतिदिन होता है। अब यह मुर्गा गिरकर 75 रुपए किलोग्राम पर आ गया है। यह अभी और गिरने के आसार है। जो बर्ड फ्लू के कारण गिरते रहने के उम्मीद है।

नहीं है किसी तरह का कोई खतरा

भारत में चिकित्सकों का कहना है कि भारत के अधिकांश लोग चिकन को पका कर खाते हैं इसलिए यहां बर्ड फ्लू के फैलने के कोई चांस नहीं है। वह कहते हैं कि लगभग 70 से ज्यादा तामपान पकाने पर खाने में हर तरह के विषाणु नष्ट हो जाते हैं। इसलिए हमें किसी तरह की कोई चिंता करने की जरुरत नहीं है। वह कहते हैं कि हरियाणा के व्यवसायी आ रहे हैं। यहां 50 से अधिक व्यवसायी अब तक जानकारी ले चुके हैं। उन्होंने कहा है कि इससे लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है।

गौरतलब है कि भारत सरकार पहले ही देश को करीब 3 महीने पहले बर्ड फ्लू मुक्त घोषित कर चुकी है। प्रदेश में जिन मुर्गियों की ठण्ड के कारण मौत हुई है। उनकी मौत का कारण भी लापरवाही है।

Related Articles

Back to top button