Bigg Boss 15: क्या माइशा को है ईशान के बाईसेक्शुअल होने का शक?

बिग बॉस के हर सीजन में कुछ लोग दुश्मन बनकर निकलते हैं तो किसी को प्यार मिल जाता है। इस बार माइशा अय्यर और ईशान सहगल के रोमांस के चर्चे सुर्खियों में हैं। ईशान सबके सामने माइशा को प्रपोज कर चुके हैं। अब दोनों एक-दूसरे के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में माइशा और ईशान से उनकी सेक्शुऐलिटी पर सवाल करती हैं। वहीं ईशान ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के बारे में भी बात की।

माइशा ने पूछा एक्स के बारे में
बिग बॉस 15 में नया प्यार परवान चढ़ रहा है। नई जोड़ी है ईशान और माइशा की। इश्क-मोहब्बत के बीच लेटेस्ट एपिसोड में दोनों कुछ सीरियस बातें करते दिखाई दिए। माइशा ईशान से उनके पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात करती हैं। दोनों की बातचीत से ऐसा लगता है कि जैसे माइशा को ईशान की सेक्सुऐलिटी पर शक है। ईशान के बारे में उन्होंने ऐसा कुछ सुना था जिस पर वह ईशान से उस रिलेशनशिप के बारे में पूछती हैं। इस पर ईशान सफाई देते हैं कि ये सब अफवाहें थीं। वह सिर्फ काम के लिए उस ‘शख्स’ के साथ थे।

ईशान ने बताया प्रोफेशनल रिश्ता
माइशा उनका यकीन नहीं करतीं तो वह पूछते हैं कि क्या सच में माइशा ऐसा समझती हैं कि वह बाईसेक्शुअल हैं। इस पर माइशा कहती हैं कि अगर वह हैं तो कोई दिक्कत नहीं है पर वह सब जानना चाहती हैं। ईशान को थोड़ा अजीब लगता है कि वह उनका यकीन नहीं कर रहीं। वह उन्हें यकीन दिलाने की कोशिश करते हैं कि उनका प्रोफेशनल रिश्ता था और जब उन्हें गड़बड़ लगा तो दूरी बना ली।

सलमान कर चुके हैं वॉर्न
माइशा और ईशान की नजदीकियां बढ़ती देख सलमान खान ने भी दोनों को समझाने की कोशिश की थी। सलमान ने उनसे कहा था कि दोनों को समझदारी के साथ घर में रहना चाहिए। बिग बॉस हाउस में फराह खान आईं तो उन्होंने भी दोनों का मजाक उड़ाया था।

Related Articles

Back to top button