कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, आज सपा में शामिल होंगे इमरान मसूद

सपा ही कर सकती हैं भाजपा का मुकाबला-इमरान मसूद

सहारनपुर. 2022 चुनाव का तारीख ऐलान के बाद राजनितिक हलचल देखने को मिल रहे हैं। वही चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। सहारनपुर के पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद सोमवार को कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। इमरान मसूद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी में यदि बीजेपी को हराना है तो समाजवादी पार्टी के साथ ही आना होगा। सपा ही यूपी में भाजपा का मुकाबला कर सकती है।

अखिलेश से मुलाकात के बाद लग रहे थे कयास

बता दे कि इमरान मसूद यूपी में कांग्रेस के लिए बड़ा ​मुस्लिम चेहरा थे। वह पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोटरों पर प्रभाव रखते हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। हालांकि उन्हें राहुल गांधी का भी करीबी नेता बताया जाता है, लेकिन अखिलेश से उनकी मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगने लगी थीं। इस पर खुद इमरान मसूद ने तस्वीर साफ कर दी है।

मोदी पर विवादित बयान पर मच गया था बवाल

इमरान मसूस पश्चिम की राजनीति में कट्टर खयालातों वाले नेता माने जाते हैं। वे अपने विवादित बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। बता दे कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘मोदी के बोटी बोटी काट लेने वाले’ उनके विवादित बयान पर बड़ा हंगामा हुआ था। इसके बाद सुर्खियों में रहे। इससे पहले मुजफ्फरनगर में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक और उनके पिता हरेंद्र मलिक, जो पूर्व सांसद और प्रियंका गांधी की सलाहकार समिति के सदस्य हैं, उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पंकज मलिक ललितेश पती त्रिपाठी के बाद पार्टी छोड़ने वाले दूसरे उपाध्यक्ष हैं। पंकज मलिक एक पूर्व विधायक भी रहे हैं।

Related Articles

Back to top button