भोपाल छठ महापर्व 2020 : आज ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाएं करेंगी पूजा

भोपाल : नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में महिलाएं आज (शुक्रवार) शहर के प्रमुख घाटों पर ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगी। इस दौरान किसी को भी घाट पर बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के पहले थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
छठ पूजन के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए शहर के विभिन्न घाटों पर 5 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें पुलिस, प्रशासन, नगर निगम आदि के कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि प्रशासन ने घाट पर जाने के लिए कोई बंदिश नहीं लगाई है। घाट पर पूजा के दौरान सिर्फ यह देखा जाएगा कि भीड़ की स्थिति न बने और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, मॉस्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नहाय-खाय की रस्म के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो गई। गुरुवार को खरना रस्म हुई। इसके बाद शुक्रवार को ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शनिवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ का व्रत पूरा होगा।

 

Related Articles

Back to top button