भागलपुर : शादी के डेढ़ साल बाद परदेश से लौटा पति, भतीजे संग चाची फरार

भागलपुर। भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की एक महिला के परदेस से पति के आने के बाद ही भतीजे के साथ फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उस महिला की शादी 30 अप्रैल 2018 को श्यामपुर गांव के ही 36 वर्षीय युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद 15 दिन तक महिला का पति घर में रहा था। इसके बाद उसका पति पूना कोरियर ऑफिस में काम करने चला गया। बीच- बीच में 10 दिन के लिए सिर्फ दो ही बार घर आया था। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से डेढ़ साल बाद 28 अक्तूबर को महिला का पति अपने घर आया। वह बीमारी की वजह से काफी कमजोर हो गया है जिसका इलाज कराने घर पहुंचा है।

वहीं दूसरी ओर पति की गैरमौजूदगी में महिला को अपने ही गोतिया के हम उम्र युवक भतीजा से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ गया कि पति के आने के बाद प्रेमी भतीजा से महिला को मिलने का मन बेकरार हो गया। दोनों ओर से मिलने की बेक़रारी चरम पर पहुंचते ही, शुक्रवार अहले सुबह पति को छोड़, प्रेमी भतीजा संग चाची फरार हो गई है। इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि महिला की सास ने आवेदन दिया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button