बेंगलुरु : केपीसीसी अध्यक्ष का दावा : आरआर नगर में 40,000 से अधिक फर्जी मतदाता

बेंगलुरु। राजराजेश्वरीनगर (आरआर नगर) में मंगलवार को होने वाले उपचुनाव से पूर्व सोमवार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कई दस्तावेजों के साथ दावा किया कि इस विधानसभा क्षेत्र में 42,000 फर्जी मतदाता हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चुनाव अधिकारियों से मतदाता सूची में संशोधन कर इन नामों को हटाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजराजेश्वरीनगर विधानसभा क्षेत्र का सर्वेक्षण किया। शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि 42,000 मतदाता उन स्थानों के दिखाए गए जहां कोई नहीं रहता है और इनका नाम मतदाता सूची में है। इसके अलावा कुछ घरों में केवल 2-3 मतदाता हैं, जिनके पास अतिरिक्त 5-7 नाम हैं, जिन्हें जोड़ा गया है। मेरे पास दस्तावेज हैं। मैंने इन स्थानों का दौरा किया है और वीडियो भी बनाये हैं। लगभग 10 फीसदी मतदाता इस तरह के हैं।

Related Articles

Back to top button