बेंगलुरू : फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन, फैंस और सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी के फेन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है। हालांकि उनके निधन का कारण क्या है, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर निर्देशक के फैंस तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विजय रेड्डी के करियर की बात करें तो उन्होंने 50 से भी अधिक फिल्में की हैं, जिनमें से 48 कन्नड़ फिल्में हैं। विजय रेड्डी रंगमहल रहस्य से फिल्मो डेब्यू किया था। उनके करियर में एक अहम मोड़ साल 1973 में आया, जब उन्होंने गांधार गुड़ी फिल्म को डायरेक्ट किया था। ये फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन फिल्म साबित हुई थी।

Related Articles

Back to top button