बेंगलुरु : पीपीई किट पहन कर मतदान करने पहुंचा कोरोना संक्रमित

बेंगलुरु। शहर के आरआर नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में एक मतदान केन्द्र पर एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने पीपीई किट पहन कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से उसे मतदान केन्द्र तक पीपीई किट में लाया गया। उसके मतदान के दौरान मतदान केन्द्र के सभी कर्मी भी पीपीई किट पहने थे। केंद्र पर मतदान करने वालों को सेनेटाइज़ की सुविधा मुहैया कराई गई थी।
आरआर नगर विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह 9 बजे तक मतदान की गति 6.27 प्रतिशत थी, बाद में दोपहर को 11 बजे तक 14.44 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 01 बजे तक 26.58 प्रतिशत, 3 बजे तक 32.41 फीसदी तथा शाम 5 बजे तक 39.15 प्रतिशत मतदान हुआ। आरआर नगर विधानसभा क्षेत्र की यह सीट कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button