Bengal Assembly elections : कोरोना संकट के चलते और बढ़ सकती है बूथों की संख्या..

कोलकाता : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब अगले वर्ष पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव आयोग राज्य में बूथों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है। बिहार चुनाव के अनुभव के आधार पर राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में 41 से 43 फीसदी तक वृद्धि की जा सकती है।
चुनाव आयोग ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने सर्वदलीय बैठक करने के साथ ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी कर चुका है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव को मॉडल मानते हुए उसके अनुभवों को बंगाल में चुनाव कराने में प्रयोग किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में 41 से 43 फीसदी तक वृद्धि की जा सकती है, हालांकि ये बूथ स्थायी नहीं होंगे, वरन ऑक्जीलरी बूथ होंगे। कोरोना संकट के चलते एक बूथ पर मतदाताओं की संख्या सीमित करने और बूथों के पुनर्गठन पर पहले से ही काम चल रहा है। अभी लगभग 99 बूथ नए बनाए गए हैं। अभी और बूथ बढ़ाए जा सकते हैं। वर्तमान समय में बंगाल में बूथों की संख्या 78,903 है, जबकि सितम्बर माह में यह संख्या 78,804 थी।

Related Articles

Back to top button