जेनिफर लोपेज ने बॉयफ्रेंज बेन एफ्लेक संग किया लिपलॉक,

जेनिफर लोपेज ने हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बेन एफ्लेक के साथ अपने रिश्ते का एलान किया। फैन्स को अपनी नई रिलेशनशिप बताने का अंदाज इतना अनोखा था कि सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया।

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिकन पॉप सिंगर और ऐक्ट्रेस जेनिफर लोपेज की इंडिया में भी का फैनफॉलोइंग है। जेनिफर की अदाओं के कायल सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंजार करते हैं। फैन्स का दिल ना तोड़ते हुए जेनिफर ने हॉट बिकिनी में अपनी कुछ फोटोज शेयर की। पर इन तस्वीरों के साथ जेनिफर ने अपने बॉयफ्रेंड ऐक्टर बेन एफ्लेक के साथ किस करती हुई फोटो भी सांझा की जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

जेनिफर लोपेज ने हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बेन एफ्लेक के साथ अपने रिश्ते का एलान किया। फैन्स को अपनी नई रिलेशनशिप बताने का अंदाज इतना अनोखा था कि सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। जब जेनिफर ने बॉयफ्रेंड के साथ लिपलॉक करते हुए फोटो शेयर की।

जेनिफर लोपेज इन तस्वीरों में अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस जेनिफर की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

तस्वीरों में काफी हॉट लग रही हैं जेनिफर

जेनेफिर लोपेज ने प्रिंटेड बिकिनी पहना हुआ है और उसके एक लंबा पुलओवर जैकेट पहना हुआ है, उन्होंने काउब्वॉय हैट भी पहना हुआ है। जेनिफर लोपेज 52 साल की हो गईं, लेकिन वह किसी यंग लड़की से भी ज्यादा यंग दिख रही हैं। इसमें वह काफी बोल्ड दिख रही हैं।

एक साथ रहने वाले हैं जेनिफर और बेन

आपको बता दें कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का साल 2004 में टूटा था। दोनों 2002 से 2004 एक दूसरे को डेट किया था और सगाई भी की थी। जेनिफर लोपेज का एलेक्स संग ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एक बार फिर जेनिफर बेन एफ्लेक के साथ नजर आईं हैं। अब खबर आ रही है कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक फिर से एक साथ रहने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button