बेगूसराय : गला रेतकर बच्चे की हत्या, खेत में मिला शव

बेगूसराय। विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बदमाशों ने बेगूसराय में 14 वर्षीय बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी। सोमवार को लाश मिलते ही हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना चकिया ओपी क्षेत्र के सिमरिया गांव की है। मृतक की पहचान सिमरिया निवासी राजेश उर्फ हरि सिंह के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अंकुश रात आठ बजे के बाद घर से गायब हो गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान सोमवार को सुबह करीब दस बजे खोजबीन के क्रम में गांव के बगल में स्थित बहियार के एक खेत में उसकी लाश मिली। बदमाशों ने गला काटकर उसकी हत्या करने के साथ ही शरीर के कई अन्य जगहों को धारदार हथियार से काट दिया है। हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड मंगा कर अपराधियों तक पहुंचने के लिए छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button