दिल्ली के सरोज अस्पताल में मरीजों की भर्ती पर रोक

नयी दिल्ली  राष्ट्रीय राजधानी के सरोज अस्पताल ने ऑक्सीजन गैस की कमी के कारण मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है।

अस्पताल के एक सूत्र ने यूनीवार्ता से फोन पर कहा, “ सभी बिस्तर भरे हुए हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन की काफी किल्लत है। इसलिए हम मरीजों की भर्ती बंद कर रहे हैं।”

सरोज अस्पताल में अभी 141 मरीज भर्ती हैं।इससे पहले अस्पताल ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए निर्देश दिये जाने की मांग को लेकर गुहार लगायी थी।

Related Articles

Back to top button