बलिया : युवक ने सौतेली मां को उतारा मौत के घाट

बलिया। रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शनिवार सुबह एक युवक ने चाकू से वार कर अपनी सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के पीछे सम्पति विवाद को बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार परासिया निवासी श्रीभगवान ने पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी कर ली थी। उसने दूसरी शादी पहली पत्नी के बहन से ही की थी। इधर, पिछले कुछ दिनों से पहली पत्नी का बेटा पंकज अपनी मां के नाम से जमीन को बेचने के लिए कह रहा था। जिसका विरोध उसकी सौतेली मां कर रही थी।

कोतवाल सौरभ कुमार राय ने कहा कि शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे तारा देवी (45) घर में कुछ काम कर रही थी। तभी उसका सौतेला बेटा आया और धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया और फरार हो गया। तारा मौके पर गिरकर छटपटाने लगी। आसपास के जुटे लोगों की मदद से उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस ने युवक के पिता व मृत महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। जबकि आरोपी युवक फरार है। घटना सेे इलाके में सनसनी फैल गई।

Related Articles

Back to top button