Faizabad Loksabha Results: अयोध्या की हार ने बता दिया कि, भाजपा ने राम को नहीं बल्कि राम ने भाजपा को लाया है..जानिए हार के कारण

अयोध्या के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की नाराजगी भाजपा को झेलनी पड़ी, जिससे कि अयोध्या में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा

Ayodhya: लोकसभा चुनाव 2024 की गिनती सुबह 8:00 बजे से शुरु हुई थी। जिसके बाद अब परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं। देश में कई ऐसी प्रतिष्ठा परक सीटें रही जहां से भाजपा बुरी तरीके से हार गई। ऐसे ही एक सीट अयोध्या की है। अयोध्या में जिस जोर-शोर से भाजपा ने जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी। वह भाजपा के काम नहीं आया। भाजपा के कार्यकर्ताओं का एक स्लोगन भी था कि “जो राम को लाए हैं, हम उनको लायेंगे।” लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का यह नारा भी काम में नहीं आया। भाजपा यह सीट बड़े मार्जिन से हार गई। जिस राम मंदिर के एजेंडे के सहारे भाजपा की पूरी राजनीति टिकी थी। आज वही मुद्दा भाजपा के काम नहीं आया।

स्थानीय लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी 

भाजपा ने अयोध्या में जमकर विकास किया। राम मंदिर के साथ ही अयोध्या की पतली गलियों को चौड़ा किया गया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई अयोध्या बसाई गई। लेकिन इसके साथ ही साथ भाजपा से अयोध्या के स्थानीय लोगों की नाराजगी भी देखी गई। विकास के नाम पर अयोध्या में जो तोड़ फोड़ की गई, रोड के किनारे बसे कई मकानों को तोड़ दिया गया, केवल इसलिए जिससे कि अयोध्या की सड़कें चौड़ी हो सके।

व्यापारियों की दुकानों को तोड़ दिया गया 

व्यापारियों की दुकानों को उजाड़ दिया गया। साथ ही उनको उचित मुआवजा भी नहीं दिया गया। अयोध्या को विश्वस्तरीय बनाने के चक्कर में भाजपा ने वहां के स्थानीय लोगों से नाराजगी मोल ले ली। अयोध्या से बाहर के लोगों को अयोध्या तो भव्य दिखी, लेकिन वहां के स्थानीय लोगों का रोजगार छिन गया। किसी की दुकाने तो तू किसी का घर चला गया। बस यही नाराजगी भाजपा को भारी पड़ गई।

भाजपा की लल्लू सिंह हारे 

यहां पर भाजपा से तीसरी बार प्रत्याशी बने लल्लू सिंह को सपा के प्रत्याशी और विधायक अवधेश प्रसाद ने करीब 55000 वोटो से हरा दिया है। हालांकि, अयोध्या में लल्लू सिंह को लेकर भी नाराजगी देखी जा रही थी।

Related Articles

Back to top button