एशिया के शहर बिलेनियर्स का नया ठिकाना:

दुनिया के 42% बिलेनियर्स एशिया में रह रहे हैं, अमेरिका वालों से 6.5% ज्यादा संपत्ति है, टॉप 10 में भारत का भी एक शहर

 

बिलेनियर मतलब आप समझते हैं? फोर्ब्स मैगजीन का पैमाना है कि जिसकी संपत्ति 1 अरब अमेरिकी डॉलर, यानी करीब 7 हजार 350 करोड़ रुपए के बराबर है, वो बिलेनियर है। ये लोग किन शहरों में रहते हैं, आप जानते हैं? चलिए हम बता रहे हैं, असल में टॉप 10 सिटी में 6 एशिया की हैं। बचे हुए 4 शहर में 2 अमेरिका और 2 यूरोप के हैं।

फोर्ब्स की मानें तो इस वक्त दुनिया में 2,755 बिलेनियर रहते हैं। इनमें 42% यानी 1,149 सिर्फ एशिया में रहते हैं। हमारी मुंबई में भी 48 बिलेनियर हैं, लेकिन टॉप 10 बिलेनियर्स सिटी में मुंबई इकलौती है, वो भी 8वें नंबर पर। आइए एक बार उन 10 शहरों की ओर चलते हैं, जहां सबसे ज्यादा बिलेनियर्स रहते हैं…

 

चीन की राजधानी बीजिंग टॉप 10 बिलेनियर्स सिटी की लिस्ट में 2019 में चौथे नंबर पर थी, लेकिन 2020 में पहले पर आ गई। इसकी वजह यह है कि 33 नए बिलेनियर्स केवल साल 2020 में लिस्‍ट में शाामिल हुए हैं। टिक-टॉक ऐप के संस्थापक झांग यिमिंग यहां के सबसे अमीर शख्स हैं।

 

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की बिलेनियर्स रखने की बादशाहत बीजिंग ने छीन ली। लेकिन बीजिंग के 100 बिलेनियर्स की कुल संपत्ति 35 लाख करोड़ रुपए है और न्यूयॉर्क सिटी के 99 बिलेनियर्स की नेटवर्थ 41 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

 

जैसे हमारे यहां यूनियन टेरेटरी होती है, वैसे ही हॉन्ग कॉन्ग सिटी चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। ब्रिटिश जब आए थे उन्होंने इसे अपनी कॉलोनी बनाया था। दो तरफ समुद्र से घिरा ये शहर बिलेनियर्स के रहने की पहली पसंद है। 93 साल के रिटायर ली का शिंग सबसे अमीर हैं।

 

2020 में रूस की GDP यानी प्रति व्यक्ति आय 12% से ज्यादा घटी, लेकिन राजधानी मास्को में बैठे टॉप 10 बिलेनियर्स की सं‌पत्ति 5.2 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस शहर में रहने वाले बिलेनियर्स में 9 नए लोगों की एंट्री हो गई। सबसे अमीर शख्स एलेक्स मोर्दाशोव के मां-बाप मिल मजदूर थे।

 

शेनजेन सिटी चीन का टेक्नोलॉजी हब है। बीजिंग के बाद ये दूसरा शहर है जहां एक ही साल में 28 नए बिलेनियर लिस्ट में शामिल हुए। वेब मीडिया के टेंसेट ग्रुप के मालिक मा हुआतेंग ही यहां के सबसे अमीर शख्स हैं।

 

चीन का शंघाई वो शहर है, जिसने कोरोना वायरस की तबाही का सबसे ज्यादा फायदा उठाया है। यहां की फार्मा कंपनी के मालिक ली गे और झांग हुईजाउ ने अपनी संपत्ति में 36-36 हजार करोड़ रुपए का इजाफा कर लिया है। सबसे अमीर खेती को टेक्नोलॉजी से जोड़ने वाले कॉलिन हुआंग हैं।

 

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रहने वाले बिलेनियर्स ने 2020 में अपनी संपत्ति 37% बढ़ा ली। जब कोरोना तबाही मचा रहा था तो यहां के बिजनेसमैन्स ने ऑनलाइन बिजनेस में पूरी ताकत झोंक दी।

 

टॉप 10 में मुंबई भारत का इकलौता शहर है। लेकिन इसकी खास बात यह है कि यहां के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी टॉप 10 सिटीज में रहने वाले सभी अमीरों से सबसे ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने 1 साल में अपनी संपत्ति दोगुनी कर ली है।

 

सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले अमीरों ने दुनिया को बताया है कि अब बिलेनियर बनने का नया युग आ गया है। यहां पर फूड डिलीवरी कंपनी इंस्टाकार्ट के फाउंडर अपूर्व मेहता, डोरडाश के सीईओ टोनी जू टॉप 5 धनी लोगों में हैं। सबसे आगे फेसबुक के कर्मचारी डस्टिन मोस्कोविट्ज हैं।

 

चीन का ये तीसरा शहर है जहां 20 से ज्यादा नए बिलेनियर्स लिस्ट में आए हैं। ये वही शहर है जहां अलीबाबा के फाउंडर जैक मा भी रहते हैं। यहां के सबसे अमीर शख्स वाटर बॉटल बनाने वाली कंपनी नोंग्फू स्‍प्रिंग के फाउंडर झांग शेनशान हैं।

 

Related Articles

Back to top button