क्रिसमस के मौके पर अशोक नगर कलेक्टर गरीब और बेसहारा लोगो के लिए बनी सेंटा

क्रिसमस के मौके पर अशोक नगर कलेक्टर गरीबो और बेसहारा लोगो के लिए सेंटा बनी | अशोक नगर कलेक्टर ने एक दिन पहले रात में गरीबो को खाना खिलाया | वहीँ सर्दी से बचने के लिए गरीबो को कम्बल भी बांटे |

दूसरे दिन कलेक्टर ने अपने बंगले पर वृधःजनों को भोजन भी कराया | अशोक नगर कलेक्टर मंजू शर्मा जो हमेशा अपने कार्यो को लेकर चर्चाओं में रहती है | उन्होंने आज वृद्ध लोगो का दिल जीत लिया आज छुट्टी का दिन था और क्रिसमिस भी था इस उपलक्ष्य में कलेक्टर ने वृद्ध आश्रम से बुजुर्गों को अपने बंगले पर बुलाकर सम्मान से उनको भोजन करवाया साथ ही उनका सम्मान भी किया ऐसे में बुजुर्ग भी सम्मान पाकर बहुत खुश नजर आये | साथ ही एक दिन पहले रात को गरीबो को ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबल दिये और खाना भी खिलाया |

Related Articles

Back to top button