राजस्थान में अरविंद केजरीवाल का रोड शो, बना रहे है अगले चुनाव के लिए रणनीतियां

Rajasthan; तारीख 13 मार्च दिन सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने जयपुर में तिरंगा यात्रा की। तिरंगा यात्रा के साथ साथ उन्होंने वहां पर रोड शो भी किया और जनता से वोट बैंक के लिए गुहार लगाई। आपको बता दे की अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को जयपुर में अपनी तिरंगा यात्रा संपन्न की है।

तिरंगा यात्रा के दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह व आम आदमी पार्टी के कई नेता देखे गए है। अरविंद केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते समय भारत माता के नारे भी लगाए। अरविंद केजरिवाल ने अपने रोड शो में  राजस्थान की जनता को संबोधित कर उनसे वोट की अपील की है, अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में जनता से कहा , की वह एक बार उन्हें राजस्थान को संभालने का मौका दे , अगर वे उम्मीदों पर खरे न उतरे तो अगले चुनाव में उन्होंने अपना नेता न चुने।

आपको बता दे की राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है, और उसी का वोट बैंक इकट्ठा करने के लिए अरविंद केजरीवाल अपनी नई नई रणनीतियां के साथ सामने आ रहे है।

Related Articles

Back to top button