अमेरिका में कैपिटल भवन के पास हथियारबंद शख्स गिरफ्तार

वाशिंगटन,अमेरिकी पुलिस ने कैपिटल भवन के पास एक हथियारबंद शख्स को गिरफ्तार कर किसी वारदात को अंजाम देने के उसके प्रयास को नाकाम कर दिया है।

वाशिंगटन डीसी महानगरीय पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान पश्चिम वर्जिनिया के दक्षिण चार्ल्सटन निवासी डेनिस वेस्टोवेर (71) के रूप में हुई है।

प्रवक्ता के मुताबिक एक शख्स अपने वाहन पर सवार होकर अमेरिकी कांग्रेस परिसर के पास से गुजर रहा था। यहां मुस्तैद खड़े अमेरिका की कैपिटल हिल पुलिस अधिकारियाें ने तुरंत संदिग्ध को रोका और उससे वाहन में बंदूक होने के बारे में पूछा। इसी दौरान पुलिस ने उससे बंदूक बरामद की और उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया। आरोपी पर बिना लाइसेंस पिस्तौल, गोला-बारूद और बंदूक रखने के आरोप लगाये गये हैं।

Related Articles

Back to top button