बुर्किना फासो में हथियारंब बदमाशों ने की 32 लोगों की हत्या

औआगादौगौ उत्तर बुर्किना फासो के एक गांव में हथियारबंद बदमाशों ने हमला करके कम से कम 32 लोगों की हत्या कर दी और इस घटना में 17 अन्य लोग घायल हुए है।

सेना से जुड़े एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि इस घटना ने कई लोगों को अपना घर छोड़ कर सीमा की ओर भागने पर मजबूर कर दिया।

उल्लेखनीय है कि साहेल अफ्रीका में सबसे अधिक समस्याग्रस्त क्षेत्रों में से एक है। यह आतंकवादी गतिविधियों और अवैध प्रवासन से ग्रस्त है। एक हफ्ते पहले ही बंदूकधारियों ने पूर्वी बुर्किना फ़ासो के हमला कर यूरोपीय संघ के तीन नागरिकों और एक स्थानीय सैनिक की हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button