आरा : BJP महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष के पति की गोली मारकर हत्या

आरा : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सुंदरनगर मोहल्ले के मोड़ पर सोमवार की शाम अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। उन्‍हें नजदीक से दो गोलियां मारी गयी थी, एक गोली उनके सिर में लगी। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत वकील सुंदर नगर निवासी प्रीतम नारायण सिंह हैं। उनकी पत्नी नीलू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष हैं।
पुलिस के अनुसार दो की संख्या में अपराधी एक बाइक पर आए थे जो वारदात को अंजाम देकर आराम से भाग निकले। पुलिस को मौके से पिस्टल की गोली का दो खोखा मिला हैं। शुरुआती जांच में इस घटना को भूमि विवाद व आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। एसपी हर किशोर राय के अनुसार कुछ क्लू मिला है। छानबीन चल रही है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
प्रीतम नारायण सिंह शाम सिविल कोर्ट से प्रैक्टिस कर बाइक से घर लौट रहे थे। मोहल्ले में प्रवेश करने के साथ ही अपराधियों ने बाइक रोकवाकर उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। लेकिन, उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पटना में निजी अस्पताल में डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर,वारदात के बाद भोजपुर एसपी हर किशोर राय, सदर एसडीओ पंकज रावत, टाउन इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार व नवादा इंस्पेक्टर संजीव कुमार समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुत्र प्रियदर्शी समेत स्वजनों से पूछताछ कर क्लू लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button