उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए टॉस्क फोर्स गठन को मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को राज्य में लागू किये जाने हेतु टास्क फोर्स के गठन की मंजूरी दी है।

उन्होंने इस सम्बन्ध में समिति गठन के साथ ही समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य सचिव एवं अन्य सदस्यों के चयन प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है।

राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग के प्राचार्य निलम्बित
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग (नैनीताल) के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश को कर्मचारी आचरण नियमावली का दोषी मानते हुए निलम्बित करने के निर्देश दिये हैं।

डॉ. प्रेम प्रकाश को जांच समिति द्वारा उनके वाट्सअप चैट को आपत्ति जनक मानते हुए साइबर क्राइम विशेषज्ञ की राय लेने के बाद प्राचार्य जेसे मर्यादित पद पर कार्यरत रहते उनके आचरण को सही नहीं माना था। प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा की संस्तुति पर मुख्यमंत्री ने डॉ. प्रेम प्रकाश को निलम्बित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

Related Articles

Back to top button