हाथरस केस पर अनुष्का शर्मा ने जाहिर किया गुस्सा, लड़कों की परवरिश पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप के बाद बलरामपुर में हुए दो निर्दयी गैंगरेप केस ही लोगो में काफी आक्रोश भरा हुआ है। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसपर पर प्रतिकिया जताई है।तो बात करे तोह अनुष्का शर्मा ने भी इन मामलों में महिला के असुरक्ष‍ित होने को लेकर एक पोस्ट अपना सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के जेंडर पर भी अपनी राय रखी है।

अनुष्का में अपने पोस्ट पर कहा कि “लड़का होने को समाज की विशेषाध‍िकार या प्रतिष्ठा समझ लेना गलत है” उन्होंने एक नोट शेयर किया जिसमे उन्होंने लिखा है की – ‘बेशक, लड़की होने से ज्यादा मान और किसी में नहीं है, लेक‍िन तथ्य यह है कि इस तथाकथ‍ित विशेषाध‍िकार को गलत तरीके से और बहुत ही पुरानी नजर‍िए के साथ देखा गया है। जिस चीज में विशेषाध‍िकार है वह इसमें कि आप अपने लड़के को सही परवर‍िश दें ताक‍ि वह लड़क‍ियों की इज्जत करे। समाज के प्रति पैरेंट होने के नाते यह आपकी जिम्मेदारी है। इसल‍िए इसे विशेषाध‍िकार ना समझें।’

Related Articles

Back to top button