प्रचार खत्म कर लौट रहे पलूरल्स के उम्मीदवार पर असमाजिक तत्वों ने स्याही फेका, आँख में पड़ी स्याही

सोमेश कुमार सिंह, सिवान

बिहार में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार का आज आखरी दिन था। अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए प्रत्याशियों ने जमकर जोर लगाया, कोई बाइक रैली कर रहा था तो कोई रोड शो कर रहा था। ऐसे में सिवान में रोड शो खत्म कर लौट रहे एक प्रत्याशी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है।

दरअसल सिवान सदर विधानसभा सीट से खुद को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार घोषित कर चुकी पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी दी पलूरल्स पार्टी के उम्मीदवार डॉ रामेश्वर सिंह आज सिवान सदर विधानसभा में रोड शो कर अपने गार्ड और 2-3 समर्थकों के साथ घर लौट रहे थे तभी शहर के सदर अस्पताल के समीप अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके ऊपर स्याही फेक दिया।जिससे स्याही की कुछ छीटे उनके आंख में चले जाने से उनके आंख में तकलीफ़ बढ़ गई।जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता लेना पड़ा। वही उन्होंने इस बात की शिकायत स्थानीय थाने में कर दिया है जिसके बाद से पुलिस भी जांच में जुट गई है।बता दें कि पलूरल्स पार्टी के उम्मीदवार डॉ रामेश्वर सिंह सिवान के प्रसिद्ध डॉक्टरों में से एक है। श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक भी है, जो अभी सिवान सदर विधानसभा सीट से पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी पलूरल्स के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button