BJP को एक और झटका, अब अवतार सिंह भड़ाना ने छोड़ा साथ, रालोद का थामा हाथ

रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मच गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के एक और सीनियर नेता और मौजूदा विधायक ने पार्टी छोड़ दी है। पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता अवतार सिंह भड़ाना जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद में शामिल हो गए हैं।

जयंत चौधरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

खुद रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अवतार सिंह भड़ाना मुजफ्फरनगर के मीरपुर विधायक हैं। बताया जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव के बाद से ही वह पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। भाजपा को एक के बाद एक झटके मिल रहे है।

Related Articles

Back to top button