सपा-रालोद गठबंधन के दो और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, देखें लिस्ट

छिपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जसवीर सिंह तोमर को चुनाव मैदान उतरा गया

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अपने-अपने  उम्मीदवारों का लिस्ट जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में  सपा -आरएलडी ने अपने दो और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। छिपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जसवीर सिंह तोमर को चुनाव मैदान उतरा गया। सपा और रालोद गठबंधन ने अब तक 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। सपा ने उम्मीदवारे की लिस्ट की घोषणा कर चुकी हैं।

जानिए घोषित प्रत्याशियों की लिस्ट

बता दे कि लिस्ट के मुताबिक कैराना से नाहिद हसन की बहन इकरा (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), नहटौर से मुंशीराम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसारी (सपा) बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद)  जेवर सीट से अवतार सिंह भड़ाना, साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुदेश शर्मा (रालोद), धौलाना से असलम चौधरी (सपा), हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद), बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद), स्याना से दिलनवाज खान (रालोद), खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा), अलीगढ़ से जफर आलम (सपा), सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू (रालोद), छाता से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद), बलदेव से बबीता देवी (रालोद), आगरा कैंट से कुंवर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद), फतेहपुर सीकरी से बृजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रतन सिंह (रालोद) और बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा)   थानाभवन से अशरफ अली, बुढ़ाना से राजपाल बालियान, मीरापुर से चंदन चौहान, मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्नी, शिकारपुर से किरन पाल सिंह, बरैली से प्रमोद गौड़ और इगलास से बीरपाल सिंह दिवाकर

यूपी में 7 चरण में होगी चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे।आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा। पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी।

Related Articles

Back to top button