अजय टेनी संग मंच साझा कर घिरे शाह:प्रियंका बोलीं- किसानों को कुचलने वाले का पिता गृहमंत्री के साथ;

अखिलेश ने कहा- जनता को न्याय क्या मिलेगा

उत्तर प्रदेश 2022 के चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान को हरी झंडी दिखाई। मंच पर शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भी थे। टेनी के साथ मंच साझा कर अमित शाह विरोधी दलों के निशाने पर आ गए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा- ‘यहां पूरे बुंदेलखंड में किसान खाद के लिए लाइन में खड़े जान दे रहे हैं। वहां लखीमपुर में एक मंत्री का बेटा कई किसानों को जीप से कुचल देता है और उसका पिता गृहमंत्री के साथ लखनऊ के मंच पर खड़ा है। देश का किसान आपके घमंड को देख रहा है।’

कार्यक्रम में अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद। साथ में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब लखीमपुर खीरी वाले मंत्री गृहमंत्री के साथ हैं, जनता को क्या न्याय मिलेगा। जनता यह सब देख रही है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर हमला साधते हुए कहा कि चाहे जितनी भी रणनीति बना ले। जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है।

प्रियंका ने भाजपा सरकार को घेरा।

लखीमपुर हिंसा में मंत्री अजय टेनी के बेटे आशीष समेत 15 पर हत्या का केस
3 अक्टूबर को किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था। इसमें 4 किसानों की मौत हो गई थी और हिंसा भड़क गई थी। आरोप है कि हिंसा के दौरान किसानों ने एक ड्राइवर समेत 4 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला था। इसमें एक पत्रकार भी मारा गया था। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया था।

अब तक 13 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें मुख्य आरोपी आशीष मिश्र, अंकित दास, लतीफ उर्फ काले, शेखर, लवकुश, आशीष पांडेय, सुमित जायसवाल मोदी, सत्यम त्रिपाठी, नंदन सिंह, शिशुपाल शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button