दिल्ली के रिठाला में चुनावी रैली के दौरान अमित शाह ने उठाया शरजील इमाम का मुद्दा

गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के रिठाला में चुनावी रैली की। इस चुनावी रैली के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। अमित शाह ने इस रैली के दौरान कहां शरजील इमाम का एक वीडियो देखा होगा आपने जिसमें वह नॉर्थ ईस्ट को भारत से अलग करने की बात करता है, उसने देश को बांटने की बात की। पीएम मोदी ने दिल्ली पुलिस को उसके खिलाफ देशद्रोही का केस दर्ज करने को कहा है। पीएम मोदी के कहने पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में यह अधिकार सबको है, केजरीवाल जी आपको भी है, गाली देनी है तो हमें दे दो या हमारी पार्टी को दे दो लेकिन अगर कोई भारत माता के टुकड़े करने की बात करेगा तो आपको जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। अमित शाह ने कहा कि कुछ समय पहले जेएनयू में “भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार” नारे लगे थे। पीएम मोदी नारे लगाने वालों को उठा कर जेल में डाल दिया | लेकिन यह कहते हैं कि उन्हें वाणी की स्वतंत्रता का अधिकार है। पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री नागरिकता कानून लेकर आए | इस पर केजरीवाल जी बोलते हैं भाजपा को पाकिस्तानियों की चिंता है। जब से विभाजन हुआ है तब से दिल्ली में लाखों शरणार्थी आए हैं वह लोग हमारे हैं। हमारे भाई बहन हैं उनको आप पाकिस्तानी कहते हो शर्म आनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button