भारत रूस के रिश्तों पर अमेरिका ने जारी किया अपना बयान

अमेरिकी के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका को रूस के साथ संबंध बरकरार रखने के लिए भारत के साथ रणनीतिक संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने ने साथ ही कहा कि भारत यूक्रेन पर रूस के हमले के साथ नही है, वह भी इस युद्ध के खत्म होनी की प्रतीक्षा कर रहे है। मैटिस ने बुधवार को कहा, ‘हमें कुछ संयम दिखाने की जरूरत है। भारतीय सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.’ मैटिस ने बुधवार को ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष रो खन्ना द्वारा आयोजित भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन में यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता बनाए रखी है और भारत सरकार यूक्रेन पर रूसी हमले का समर्थन नहीं करती। प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में बहुत स्पष्ट रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘भारत ऐसे ही अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करते रहना होगा.’ मैटिस ने कहा कि भारत और रूस के संबंधों से अमेरिका पर कोई बुरा प्रभाव नही पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘भारत जो आखिरी चीज करना चाहता है…वह रूस और चीन को एक साथ लाना है.’ हालाकि भारत ने रूस के हमलों की अभी तक खुल के निंदा नहीं की है और संयुक्त राष्ट्र के मतदान में भी उभर के सामने नही आया है। भारत यूक्रेन में हिंसा पर तत्काल रोक लगाने और कूटनीति एवं वार्ता के जरिए संकट का समाधान करने पर जोर देता रहा है।

Related Articles

Back to top button