सपा से गठबंधन-विलय दोनों पर तैयार, लेकिन अपनों के सम्मान से समझौता नहीं शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सोमवार को सामाजिक परिवर्तन यात्रा के साथ आजमगढ़ जिला पहुंचे थे। जहां उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोला था। सामाजिक परिवर्तन यात्रा के साथ आजमगढ़ पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर से मथुरा से निकली यह यात्रा अब तक 65 जिलों का दौरा कर चुकी है। आज अतरौलिया में जनसभा के बाद हम अंबेडकर नगर पहुंचेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आ गया है और भाजपा के लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा जाति धर्म की राजनीति कर रही है। जाति, धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति कब तक चलेगी। वहीं राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले का नाम बदलकर आर्यमगढ़ कर देने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसा करने पर जनता यह सरकार ही बदल देगी। भाजपा के लोग यहां के लोगों को कीड़े-मकोड़े समझ कर यहां के लोगों का अपमान कर रहे हैं। एक्सप्रेस-वे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपमान भले किया लेकिन प्रदेश में विकास का काम भी बहुत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 60 प्रतिशत जमीन सपा के कार्यकाल में ही अधिग्रहित की गई थी। इस सरकार ने कोई काम नहीं किया।आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि वह सपा से गठबंधन और विलय करने के लिए तैयार हैं लेकिन अपनों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। अगर उचित सम्मान मिला तो गठबंधन या विलय हो सकता है।हालांकि अभी तक इस संबंध में अखिलेश से आमने-सामने बात नहीं हुई इै। 22 नवंबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है और इस दिन सैफई में दंगल का आयोजन होगा। ऐसे में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के दिन दोनों दलों में समझौता हो सकता है।

Related Articles

Back to top button