महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं अल्का लांबा, लोकसभा चुनाव के लिए 5 स्क्रीनिंग कमेटी भी गठित।

मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन में बड़े फेरबदल किये हैं।

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी ने नेटा डिसूजा की जगह दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को अपनी महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरुण चौधरी को पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का प्रमुख बनाया है।गौरतलब है की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का भी ऐलान किया गया है। कई राज्यों को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया। हर क्लस्टर में स्क्रीनींग कमेटी का एक अध्यक्ष और दो सदस्य बनाया गया है।कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों को छांटने के लिए पांच स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनी लांबा को पिछले वर्ष कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में नामित किया गया था।

कौन है ,अल्का लांबा ?

युवा अवस्था में अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत करने वाली लांबा वर्ष 1995 में बतौर एनएसयूआई उम्मीदवार के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष चुनी गई थी।अल्का लांबा 2014 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गयी थी लेकिन वह 2019 में वापस अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में लौट आई थी। वह वर्ष 2015 में चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं।

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी निवर्तमान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा और निवर्तमान एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन के योगदान की सराहना करती है।

Related Articles

Back to top button