सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आजमगढ़ दौरा आज, जेल में बंद विधायक रमाकांत से मिलेंगे

News Nasha

लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ दौरे पर। जनपद भ्रमण के साथ ही सपा प्रमुख इटौरा जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वो पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

इससे पहले अखिलेश यादव 17 मई को सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की मां के देहांत पर आजमगढ़ आए थे। पहले एमएलसी चुनाव, फिर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद सपा मुखिया के इस दौरे को लेकर कई कयासबाजी लगाए जा रहे हैं। सपा को अपने ही गढ़ में लगातार दो हार मिलने के बाद अखिलेश के इस दौरे को 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि इस सियासी दौरे के जरिए अखिलेश फिर आजमगढ़ में सक्रिय होने जा रहे हैं। बता दें कि फूलपुर-पवई सीट से विधायक रमाकांत यादव बहुचर्चित माहुल शराब कांड समेत कई मामलों में जेल में बंद हैं। हालांकि, एससी-एसटी एक्ट समेत दो मामलों में कोर्ट उनको जमानत दे चुकी है।

Related Articles

Back to top button